Best Child Future Planning
Best Child Future Planning Investment

बच्चो के सर्वोत्तम भविष्य के लिए सही निवेश विकल्प
इस ब्लॉग को लिखने का उद्देश्य किसी पालिसी या प्लान को बढ़ावा देना या उनका प्रचार नहीं है | बल्कि यह हमारा अपना अनुभव है जो हमने वित्त और निवेश का कार्य करते करते एकत्रित किया है
सबसे सामान्य गलती
सबसे सामान्य गलती बीमा के भरोसे बच्चो के अच्छे भविष्य की योजना बनाना है , ज्यादा तर लोग कोई बीमा खरीद के निश्चिन्त हो जाते है , उनको लगता है जैसे उनकी जिम्मेदारी पूरी हो गयी , अब सब बीमा से पूरा हो जायेगा , जोकि पूरी तरह से गलत है क्योंकि लोगो को पता ही नहीं है , की बीमा का वास्तिविक लाभ सालाना ४% से ५% तक होता है जोकि की वर्तमान के महंगाई दर से भी कम है , यानी असल में आपकी पूजी ही कम हो रही है |
दूसरे बीमा की जरुरत बच्चो को नहीं आप को है , मतलब जो कमाई कर रहा है उसको है , बच्चो के जीवन पे बीमा लेके किसी का भला नहीं होने वाला |
इस तरह के योजना में जाने की सबसे बड़ी वजह किसी परचित या जानकार की सलाह या बीमा के लुभावने प्रचार जैसे बच्चो के शादी का प्लान , बच्चो के पढ़ाई का प्लान , यकीन मानिये यह सब नाम है बस, यह कही से आपके सपने पुरे करने नहीं जा रहे है
सही समय का इंतज़ार करना
सामान्यतः लोग चाहते हुए भी सही समय का इंतज़ार ही करते रहते है , अगले साल से करेंगे , अभी तो छोटा है , वगैरह वगैरह | निवेश चालू करने का सबसे सही समय तुरंत होता है , क्योंकि किसी भी निवेश में तीन चीज़े चाहिए होती है (१) समय, (२) पूजी और (३) लाभ , कोई भी चीज़ कम होने पर उसका असर निवेश के लाभ पर पड़ना तय है
कैसे करे निवेश
सबसे पहले आप अपने बच्चो की ज़रूरत को तय करे , जैसे उसकी उम्र में उसके पढ़ाई का क्या खर्च होगा, या शादी का क्या खर्च होगा क्योकि अभी जो खर्च आप देख रहे वह आज का है | समय बढ़ने के साथ किम्मत बढ़ेगी | फिर आपको देखने होगा आपके के पास समय कितना है , उसके के बाद आप को तय करना होगा की आप ज्यादा से ज्यादा कितना निवेश कर सकते है |
कहा करे निवेश
आज की तारीख में सबसे आसान , सबसे सरल, सबसे पारदर्शी निवेश का विकल्प म्यूच्यूअल फण्ड है यह भी तीन प्रकार के होते है
(१) डेब्ट म्यूच्यूअल फण्ड ——- सालाना आय 6.5% से 7.5%
(२) इक्विटी म्यूच्यूअल फण्ड —– सालाना आय 10% से 12%
(३) बैलेंस्ड म्यूच्यूअल फण्ड —— सालाना आय 9.5% से 11%
समय के हिसाब से फण्ड का चुनाव करे
आप के पास कितना समय उस हिसाब से आपको फण्ड का चुनाव करना चाहिए , पर किसी भी समय के चुनाव में , म्यूच्यूअल फण्ड के पास ज्यादा लाभ देने की छमता है | कुछ जगह आप को फण्ड का लाभ ज्यादा भी मिल सकता है | बस आप निम्न लिखित समय अनुसार ही फण्ड का चुनाव करे
(१) 1 से 3 वर्ष के लिए ————————- डेंट म्यूच्यूअल फण्ड
(२) 3 से 5 वर्ष के लिए ————————- बैलेंस्ड म्यूच्यूअल फण्ड
(३) 5 या अधिक वर्ष के लिए —————— इक्विटी म्यूच्यूअल फण्ड
यह भी जाने
कोई पैसे अगर अलग अलग रेट पर बराबर समय के लिये लगा हो तो उनमे क्या अंतर आएगा
निम्न लिखित उदाहरण में समय 20 वर्ष लिया गया है , निवेश 5000 प्रतिमाह लगातार 20 वर्ष तक यानि कुल निवेश 1200000, 20 वर्ष में
५.५% पे २० वर्ष में आपका पैसे बनेगा ————- 2154425
७.0% पे २० वर्ष में आपका पैसे बनेगा————– 2552993
१०.0% पे २० वर्ष में आपका पैसे बनेगा————–3622642
१२.०% पे २० वर्ष में आपका पैसे बनेगा————–4604949
सही निवेश ही सपने पूरा कर सकता है